नवागत एडीएम सिटी योगानंद पाण्डेय जी का जिला रायफल क्लब अयोध्या में भव्य स्वागत
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। जिला रायफल क्लब अयोध्या में नवागत एडीएम सिटी श्री योगानंद पाण्डेय जी का भव्य स्वागत क्लब के कोच श्री शनि कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने क्लब परिसर का भ्रमण कर शूटिंग से संबंधित आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने रायफल व पिस्टल रेंज का अवलोकन किया तथा स्वयं भी निशानेबाजी में हाथ आजमाया। श्री पाण्डेय ने क्लब में उपलब्ध संसाधनों और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या जिले के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि यहां एक सक्रिय और प्रशिक्षित रायफल क्लब संचालित हो रहा है।
उन्होंने कोच शनि कुमार वर्मा के प्रशिक्षण कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह अवसर सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्पद रहा।

