स्टडी हॉल कॉलेज में करियर काउंसलिंग पर सत्र आयोजित, छात्रों को मिला मार्गदर्शन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ: स्टडी हॉल कॉलेज, लखनऊ ने अपनी करियर काउंसलिंग सीरीज़ का पहला सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस सीरीज़ का मकसद छात्रों को करियर से जुड़ी सही जानकारी और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन देना है। “अनलॉक योर फ्यूचर” थीम पर हुआ यह सत्र कॉलेज कैंपस में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। यह करियर काउंसलिंग की एक नई, प्रेरणादायक और संवादात्मक श्रृंखला की शुरुआत है, जो छात्रों को शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को कम करने में मदद करेगी।
वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत कुमार, कोर माइंड बिज़नेस सॉल्यूशंस में – ह्यूमन रिसोर्सेस हैं, उन्होंने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने करियर प्लानिंग, प्रोफेशनल ग्रोथ और आज के समय में सफल होने के तरीकों पर बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने अंदर की समझ और मेंटर के सुझावों को मिलाकर करियर के सही विकल्प चुनने चाहिए।
स्टडी हॉल कॉलेज के निदेशक डॉ. हिमांशु सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “स्वॉट एनालिसिस (यानी अपनी ताकत, कमजोरियाँ, मौके और चुनौतियाँ पहचानना) छात्रों को सही करियर चुनने में मदद करता है। इससे वे खुद को बेहतर समझते हैं और सोच-समझकर फैसला लेते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि स्टडी हॉल कॉलेज का उद्देश्य एक ऐसा शिक्षा वातावरण तैयार करना है जो सबको साथ लेकर चले – जहां छात्र न सिर्फ सीखें, बल्कि समाज के लिए कुछ करने की भावना भी रखें।
स्टडी हॉल कॉलेज, लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है और यह शहर के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में से एक है। यहां बीए – जेएमसी, बी . कॉम, बीबीए, बीसीए जैसे कोर्स चलते हैं। यह कॉलेज लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय और सक्रिय नागरिकता की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करता है।

