*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक 18.06.2025*
*थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर*
*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के पायल के साथ 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 16.06.2025 को वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर बाबत विपक्षी 1.मिथुन पुत्र रामसमुझ निवासी खलसहा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के द्वारा वादिनी के पैर का पायल निकाल लेना व वादिनी मुकदमा द्वारा शोर करने पर अभियुक्त के द्वारा वादिनी को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देना जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 131/2025 धारा 305(क)352/351(2) BNS बनाम 1. मिथुन पुत्र रामसमुझ निवासी खलसहा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक 17.06.2025 को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर आजमगढ जौनपुर हाइवे पर चकमुस्तफाबाद मोड के पास से समय करीब 00.24 बजे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त मिथुन पुत्र रामसमुझ निवासी खलसहा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से चोरी हुई 01 जोडी पायल सफेद धातु बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-*
1. मिथुन कुमार गौतम पुत्र रामसमुझ निवासी खलसहा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
*बरामदगी का विवरण-*
01 जोडी पायल सफेद धातु चोरी की ।
*पंजीकृत अभियोग -*
1. 131/2025 धारा 305(क)352/351(2)/317(2) BNS थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 वीरेन्द्र यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 श्रीराम प्रसाद थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

