मा0 राज्यमंत्री द्वारा आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत रूपए 5.25 लाख (पांच लाख पच्चीस हजार) की धनराशि सीधे खाते में दिए जाने का प्रमाण पत्र दिया

जौनपुर 29 जून, 2025 (सू0वि0)- मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी आज धरनीधर निवासी रामबिशुन मौर्या जी के घर पहुंचे, जिनका मकान निर्माण श्रमिक का कार्य करते हुए एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
मा0 राज्यमंत्री ने आज उनके आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत रूपए 5.25 लाख (पांच लाख पच्चीस हजार) की धनराशि सीधे खाते में दिए जाने का प्रमाण पत्र दिया।
ज्ञात हो कि रामबिशुन मौर्य का कुछ दिन पूर्व अहियापुर में एक मकान के निर्माण कार्य करते समय छत से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। मृत्यु की जानकारी के उपरांत मा0 राज्यमंत्री जी मृतक के परिवार के यहां संवेदना व्यक्त करने गए थे, उसी दौरान उनको पता चला कि मृतक का श्रमिक कार्ड भी है उन्होंने तत्काल श्रम आयुक्त को फोन करके मृतक की श्रमिक योजना के तहत मदद करने के लिए कहा, उसी के क्रम में आज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने परिवार के यहां पहुंचकर उनकी पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत रूपए पांच लाख पच्चीस हजार रुपए ( 5,25000) का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजेश मौर्या, जितेन्द्र सिंह व धर्मेद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *