श्री खाटू श्याम मंदिर, चंद्रिका देवी (काठवारा, बीकेटी, लखनऊ) में देवशयनी एकादशी पर भव्य भंडारा व भजन संध्या का आयोजन
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आज श्री खाटू श्याम मंदिर, चंद्रिका देवी मार्ग, काठवारा बीकेटी, लखनऊ में भव्य भंडारा एवं भजन संध्या का दिव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भावविभोर कर देने वाली भजन संध्या का आनंद लिया।
भजन संध्या के दौरान भक्तों ने श्री श्याम बाबा के श्री चरणों में अपनी अर्जी लगाई और ‘हर के सहारे बाबा श्याम’ के जयकारों के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा और श्याम भक्ति की गूंज से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की अहम भूमिका रही।
ट्रस्ट के पदाधिकारीगण में प्रमुख रूप से:
अखिलेश सिंह (अध्यक्ष)
यशपाल सिंह चौहान (कोषाध्यक्ष)
प्रमोद कुमार बंसल (महामंत्री)
आशीष गुप्ता (कार्यसमिति अध्यक्ष)
विजय अग्रवाल (गौशाला अध्यक्ष)
रणजीत सिंह चौहान, दिनेश अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, शिवम सिंह चौहान, राम बहादुर जी, राज पांडे (कार्यकारिणी सदस्य)
इस भव्य आयोजन की विशेष शोभा बढ़ाई मंदिर के प्रधान पुजारी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने, जिन्होंने सांस्कृतिक आयोजन की विशेष देखरेख की।
समस्त श्रद्धालुओं ने इस पुण्य अवसर पर श्री श्याम बाबा से अपने व परिवार के कल्याण की प्रार्थना की और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

