रामनगरी बनी रेन वॉटर सिटी:सोलर और फारेस्ट के बाद अब पानी में तैरता विकास: नगर निगम की खुली पोल: कार्यों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच

रामनगरी बनी रेन वॉटर सिटी:सोलर और फारेस्ट के बाद अब पानी में तैरता विकास: नगर निगम की खुली पोल: कार्यों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या। *जिस रामनगरी को ‘सोलर सिटी’ बना देने की घोषणा हुई, जहाँ ‘फॉरेस्ट सिटी’ के नाम पर हरियाली के सपने दिखाए जा रहे है…* वहां *बुधवार को हुई पहली ही बारिश में हकीकत पानी-पानी हो गई।*

*नगर निगम के दावे और बजट की गंगा बहती रही* – लेकिन *सड़कों पर बहा तो बस गंदा पानी।* *नालियाँ सरयू से पहले ही उफना गईं, और रामपथ समेत तमाम इलाके ऐसे बहने लगे जैसे स्मार्ट सिटी नहीं, कोई “एडवेंचर वाटर पार्क” हो।*

*प्लास्टिक से भरे नाले, अधूरी ड्रेनेज लाइनें और ‘स्लोगन-सेवा’ में व्यस्त अधिकारी…* सबने *मिलकर ‘रेन वॉटर सिटी’ का ऐसा ब्रांड तैयार किया कि टूरिज़्म डिपार्टमेंट भी शर्म से पानी-पानी हो जाए।*

*बारिश क्या हुई, निगम की तैयारियों का मेकअप बह गया।* *अब जनता पूछ रही है:*
*सोलर-सिटी का सूरज तो निकला नहीं, लेकिन पानी में डूबती उम्मीदों का चाँद रोज दिख रहा है?*

*अधिकारियों से सवाल किया गया तो जवाब मिला* – जलभराव से विकास नापिए, गहराई से!”
*क्या खूब तैर रही है रामनगरी…* सपनों में भी और पानी में भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *