करंट लगने से बालक की मौत:दुकान में रखे स्टील के काउंटर को छूने से हादसा, परिवार में मातम
ब्यूरो चीफ . आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर : हरौरा बाजार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। चाऊमीन की दुकान में स्टील काउंटर से लगे करंट से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
बाबूराम की चाऊमीन की दुकान में यह हादसा हुआ। सुबह दुकान की तैयारी के दौरान उनका बेटा शिवांस काउंटर से चटनी निकालने गया। काउंटर को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। काउंटर में बिजली की सप्लाई घर से एक तार के जरिए दी गई थी। यह तार कट कर स्टील काउंटर को छू रहा था। इससे पूरे काउंटर में करंट दौड़ रहा था।
शिवांस की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बाजार में भी शोक की लहर फैल गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

