*थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा लूट का वाछिंत 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार -*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक-30.04.2025 को वादी मुकदमा श्री जयप्रकाश यादव पुत्र स्व0 इन्द्रजीत यादव निवासी चांदपुर(हरिबन्धनपुर) थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर के लिखित तहरीर बाबत दिनाँक 29.04.2025 को अज्ञात बदमाश द्वारा आवेदिका के पत्नी का सोने का आभूषण व जेवरात छीन कर भाग जाना तथा जाते समय जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0-173/25 धारा 304/351(3) बीएनएस बनाम 1. मोटर साइकिल पर सवाल तीन व्यक्ति के विरूध्द पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह को सुपुर्द किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक-17.07.2025 को उ0नि0 श्री संजय सिंह मय हमराह हे0का0 अनिल सिंह का0 दीपक कुमार मौर्या का0 सत्य प्रकाश राय द्वारा मुखबीर की सूचना पर जेसीस चौराहा के पास से समय करीब 13.05 बजे अभियुक्त – कुलदीप तिवारी पुत्र सुनील तिवारी निवासी चौबाहा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को हिरासत पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त द्वारा पूछ ताछ करने पर बताया गया कि दिनांक-29-04-2025 को 01 व्यक्ति अपने मोटर साइकिल पर एक औरत को बैठाकर हाइवे सड़क लखनऊ वाराणसी भाजपा कार्यालय ओवर ब्रिज के पास सीहीपुर मोटर साइकिल पर बैठाकर ले जा रहा था उसी समय हम लोग मोटर साइकिल से मुहँ बाँधकर मोटर साइकिल बगल में लाकर मोटर साइकिल को बल पूर्वक रोक लिये थे और चाभी निकाल कर औरत का जेवरात सोने की अंगुठी सोने की चैन ,कान का सोने का झुमका व कान का सोने का सहारा व नगद 1200 रुपया छिन लिया था और मेरे द्वारा जान से मारने की धमकी भी दिया गया था
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. कुलदीप तिवारी पुत्र सुनील तिवारी निवासी चौबाहा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0173/2025 धारा 304/351(3) बीएनएस थाना लाइन बाजार जौनपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 अनिल सिंह थाना लाइन बाजार जौनपुर
3. का0 दीपक मौर्या थाना लाइन बाजार जौनपुर
4.का0 सत्य प्रकाश राय थाना लाइन बाजार जौनपुर

