बच्चों की शिक्षा में परिवार का महत्व विषय पर की चर्चा
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ।मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज,के सभागार में पूर्व छात्रों की उपलब्धियों और शैक्षिक विकास में परिवार की भूमिका का क्या स्थान है इस पर आधारित एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन से किया गया, जो ज्ञान की खोज का प्रतीक है,। उसके बाद कॉलेज के गायक मंडल द्वारा एक भावपूर्ण प्रार्थना गीत और एक शांत बाइबिल पाठ हुआ, जिससे कार्यक्रम के लिए एक आदरणीय स्वर स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र सिद्धार्थ वर्मा (डिवीजनल ऑपरेशनल ऑफीसर ,उत्तर रेलवे ) विद्यालय प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम उपप्रधानाचार्या नीना दास विद्यालय की कोऑर्डिनेटर बिंदु पिल्लई तथा विद्यालय प्रशासक ब्रदर टीटी मैथ्यू व छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम पुष्प तथा पौधे देकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया ,जो संस्थान की स्थिरता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम द्वारा स्वागत भाषण दिया गया,तथा विद्यालय द्वारा बच्चों के शैक्षिक विकास हेतु किये जा रहे विकास पर चर्चा की गई।
तत्पश्चात पी.पी.टी.के माध्यम से विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।
उसके पश्चात विद्यालय के पूर्व छात्र सिद्धार्थ वर्मा द्वारा बच्चों की शिक्षा में परिवार का महत्व विषय पर चर्चा की गई।तथा परस्पर संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।
तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों की तरफ से समूह गान की प्रस्तुति दी गई ।
विद्यालय की उपप्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय के नियमों,तथा सिद्धान्तों को बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद उद्बोधन दिया गया तथा मॉण्टफोर्ट एंथम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

