*प्रेस नोट*
थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक-27.08.2023 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी पोती किराए के मकान में रहते हुए टीडी कालेज से बीकाम द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी, दिनांक 05.08.2023 को फोन 11:00 बजे दिन में मकान मालिक का फोन गया कि रूम की सफाई करवाना है इसलिए बगल वाले रूम में शिफ्ट हो जाओ। वादी मुकदमा द्वारा पोती को दि0 5.08 2023 को जौनपुर के लिए भेज दिया गया और शाम को कमरा शिफ्ट करने के बाद बात हुई। अगले दिन सुबह मकान मालिक का फोन आने पर वादी मुकदमा किराए के मकान पर पहुचे तो देखा कि पुलिस के साथ लोग थे और पोती पंखे से टंगी हुई थी। राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक पुत्र भूपेंद्र स0मा0 आरा थाना गौराबादशाहपुर जि0 जौनपुर पोती को बराबर फोन द्वारा प्रताड़ित और मारने की धमकी देने से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्र थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0447/2023 धारा 306 भादवि0 बनाम राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक के पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
उ0नि0 अरविन्द यादव चौकी प्रभारी टीडी कालेज मय हमराह द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक पुत्र उपेन्द्र पाठक निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को प्रसाद तिराहे से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यावाही के अनुक्रम में माननीय न्यायालय चालान कर भेजा गया।
*पूछताछ का विवरणः-*
अभियुक्त राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक पुत्र उपेन्द्र पाठक निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पूछताछ पर बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था तथा उसके द्वारा किसी दूसरे लड़के से फोन पर बात किया जाता था इसी बात को लेकर मेरे और उसमे कुछ कहा सुनी हो गयी थी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-*
1. राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक पुत्र उपेन्द्र पाठक निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 अरविन्द यादव चौकी प्रभारी टी0डी0कालेज
2. हे0कां0 सोमेश कुमार सिंह थाना लाइन बाजार जौनपुर

