27 जुलाई- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
सबहिं बिचारु कीन्ह मन माहीं ।
राम लखन सिय बिनु सुखु नाहीं
जहाँ रामु तहँ सबुइ समाजू ।
बिनु रघुबीर अवध नहिं काजू ।।
( अयोध्याकाण्ड 83/3)
जय सियाराम 🙏🙏
श्री राम जी श्री सीता सहित लक्ष्मण के साथ वन को चले गये हैं । पूरा अयोध्या शोक में डूब गया है । सबने बिचार किया किया कि श्री राम लक्ष्मण सीता के बिना सुख नहीं है । जहाँ राम रहेंगे वहीं सारा समाज रहेगा तथा सभी प्रकार की सुख शान्ति रहेगी, बिना श्री राम जी के अयोध्या में हम लोगों का कोई काम नहीं है ।
आत्मीय जनों ! श्री राम जी हमारे सर्वस्व हैं, श्री राम जी के बिना कहीं सुख नहीं है । अयोध्या के लोगों ने तो यह विचार किया परंतु हम आप तो यह विचार भी नहीं करते हैं, इसीलिए अकेले पड़े हैं व दुखी है। अतः चिन्तन करें तथा सदा श्री राम लखन सीता का साथ करें और यह तब होगा जब निरन्तर श्री सीताराम नाम का सुमिरन होगा। अथ….. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम जय रघुनंदन जय सियाराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩

