जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी अयोध्या
अयोध्या: सड़क दुर्घटना में जीजा साले की मृत्यु
*कोतवाली अयोध्या के देवकाली बाईपास पर स्थित तारा जी रिजॉर्ट के पास हुई घटना।*
जानकारी के अनुसार खड़ी रोडवेज बस से टकराई मोटरसाइकिल मौके पर जीजा की मौत।
मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ले जाते समय साले की भी हुई मौत।
*जीजा लखनऊ और साला नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी टोला के निवासी थे,दोनों लोग बस्ती से घर लौट रहे थे। देर रात हुआ हादसा
†****†******†***……..*†***********
अयोध्या :राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय रामचंद्र परमहंस की 22वी पुण्यतिथि आज*।
*दिगंबर अखाड़े पर श्रद्धांजलि देने के लिए लगा तांता*।
अयोध्या समेत कई स्थानों से दिगंबर अखाड़ा पहुंचे हैं संत महंत। दे रहे श्रद्धांजलि। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी दी श्रद्धांजलि। कथा वाचक आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण ने भी दी श्रद्धांजलि। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी दी श्रद्धांजलि। अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी श्रद्धांजली ।
*************………..***********
अयोध्या :पूर्व सांसद ने सुनी पीएम के मन की बात*।
भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी के अपने समस्त बूथ पदाधिकारी के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही देश को विकास की और ले जाने के साथ सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर काम करके समाज को एकजुट करने के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं जनहित के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया । इसअवसर पर कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा पार्षद संतोष सिंह बृजेंद्र सिंह रिंकू सिंह समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

