01 अगस्त – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
आजु सुफल तपु तीरथ त्यागू ।
आजु सुफल जप जोग बिरागू ।।
सफल सकल सुभ साधन साजू
राम तुम्हहि अवलोकत आजू ।।
( अयोध्याकाण्ड 106/3)
राम राम 🙏🙏
वन जाते हुए श्री राम जी प्रयाग पहुँचे हैं, त्रिवेणी जी का दर्शन कर वे श्री भरतद्वाज मुनि के आश्रम जाते हैं । श्री भरतद्वाज मुनि श्री राम जी को देखकर आनंद से भर गये । वे कहते हैं कि हे राम ! आपका दर्शन पाकर मेरा तप , तीर्थ वास , त्याग, मेरा जप , योग, वैराग्य सब सफल हो गया । मेरे सभी शुभ साधन सफल हो गये और मेरे जीवन के सभी उद्देश्य पूर्ण हो गए।
आत्मीय जन ! पूज्यपाद श्री भरद्वाज जी महाराज को श्री राम दर्शन हुआ तो उनके सारे साधन सफल हो गये । इस कलिकाल में यदि आपका मन श्री राम जी में लग रहा है एवं आप नित्य मानसिक श्री राम दर्शन कर रहें हैं तो समझ लें कि आपके भी सारे साधन सफल हैं और आप श्री राम चरणों में भक्ति की ओर अग्रसर हैं, बस सतत श्री सीताराम नाम का सुमिरन करते रहें….. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम, सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 सं
कलन तरूण जी लखनऊ

