थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 117/25 धारा 115 (2) /352/351(3)/109(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
लखनऊ (आर एल पाण्डेय).संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 03.07.2025 को वादी चन्द्रप्रकाश पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी ग्राम सकरौली थाना पचदेवरा जनपद हरदोई द्वारा थाना पचदेवरा पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त उमेश पुत्र नत्थूलाल व मोनू पुत्र नत्थूलाल निवासीगण ग्राम सकरौली थाना पचदेवरा जनपद हरदोई सहित 04 व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा पर मु0अ0सं0 117/25 धारा 115 (2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 118 (1) बीएनएस का लोप व धारा 109 (1) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
कार्यवाही-
थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्तगण उमेश पुत्र नत्थूलाल व मोनू पुत्र नत्थूलाल निवासीगण ग्राम सकरौली थाना पचदेवरा जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. उमेश पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम सकरौली थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
2. मोनू पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम सकरौली थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 होरीलाल गंगवार थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
2. का0 विवेक त्यागी थाना पचदेवरा जनपद हरदोई

