जन्माष्टमी महोत्सव व नि: शुल्क नेत्र शिविर 16 व 17 अगस्त को
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ । महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज के केशवपुर मठ में 8 अगस्त से 16 अगस्त तक चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान 16 व 17 अगस्त को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद स्थित मठ में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, जिसका आयोजन चिद साधना फाउंडेशन के संयोजन में किया जा रहा है। अत्यंत भव्य, दिव्य और अद्वितीय स्वरूप में हो रहा यह महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान न होकर आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और सेवा की भावना का एक सजीव उदाहरण होगा। नि: शुल्क नेत्र शिविर के माध्यम सेगाँव और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श और ज़रूरतमंदों को आगे के उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सेवा न केवल नेत्र स्वास्थ्य में सुधार लाएगी, बल्किग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदमहोगी। कई ऐसे लोग जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से चिकित्सा सुविधा से वंचित रहते हैं, उन्हें इस शिविर से सीधा लाभ मिलेगा।
महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित यह महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान न होकर सामाजिक एकता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों के प्रसार का एक मंच बनेगा।

