उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों के संदर्भ में सौंपा ज्ञापन

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जनपद के सिविल लाइन स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम निर्माण खंड तृतीय कार्यालय के प्रांगण में केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव हसन अली के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया इस धरने की अध्यक्षता राम तिलक वर्मा जिला अध्यक्ष एवं संचालन श्याम नारायण शुक्ला जनपद सचिव द्वारा किया गया धरने को संबोधित करते हुए हसन अली ने कहा जल निगम के प्रशासन द्वारा विगत 5 माह से वेतन के साथ रिटायर्ड कर्मचारियों को पेशन ना देना एवम 55 साल तक अपनी सेवा देने के बाद इन सभी को दूसरे विभागों में समायोजित करना ऐसी तमाम समस्याओं को लेकर 3 सूत्री मांग पत्र जिला अधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार सदर के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कोज्ञापन सौंपा तहसीलदार सदर ने कहा कि इनका मांग पत्र मुझे प्राप्त हुआ है उनकी समस्याओं को ऊपर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे धरने में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव हसन अली हरि शंकर सिंह श्याम नारायण शुक्ला राम तिलक वर्मा, विश्वनाथ पांडे उदय राज के साथ दर्जनों की संख्या में उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के तमाम पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *