प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल एवं सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का जनपदीय चयन परीक्षण 23 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा
जौनपुर 22 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय समन्वय सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 04 सितम्बर 2025 तक बाराबंकी में किया जा रहा है।
उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर की सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 23 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा।
जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ी ही 25 अगस्त 2025 को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 8.30 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी। सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी चाहिए।
खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय समन्वय सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त से 07 सितम्बर, 2025 तक पीलीभीत में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के सब-जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 25 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ी ही 29 अगस्त 2025 को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में अपरान्ह 2.00 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। सब-जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जनवरी 2012 या उसके बाद तथा 31 दिसम्बर, 2013 तक या उसके पूर्व का होना चाहिए।
मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

