शोक समाचार: व्यापार अधिकार मंच जिला उपाध्यक्ष राजेश माखेजा के पिता नंद लाल माखेजा का हुआ आकस्मिक निधन
अयोध्या:व्यापार अधिकार मंच जिला उपाध्यक्ष राजेश माखेजा के पिता व सागर रेडीमेड के मालिक नंद लाल माखेजा का आकस्मिक निधन पर संगठन ने भारी दुख जताया है
बीते कुछ समय से वे फेफड़ों में इनफैक्शन की समस्या से जूझ रहे थे।
संगठन के अभिभावकों में से एक नंद भैया का निधन व्यापारी समाज को भी गमगीन कर गया है।
व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल, महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन, जिला प्रभारी कमल कौशल, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी रामू, महानगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित प्रवीण रस्तोगी, राजेश जायसवाल, राजकुमार मोटवानी, गोपाल रस्तोगी,ज्ञान मोटवानी, राजीव मदान,इंदर मोटवानी, नीरज जायसवाल,आकाश जायसवाल,अंकित चौरसिया,तेज माखेजा आदि सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रभु से कामना की है।

