ठेला लगाने को लेकर खूनी झड़प, 18 लोग गिरफ्तार
जौनपुर:
रोज़ी-रोटी कमाने वाले दो ठेला संचालकों के बीच ठेला लगाने की जगह को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी का है।
सरायख्वाजा थाना पुलिस को झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्ष अपने-अपने घरों पर वापस जाकर फिर से भिड़ गए।

इस मामले पर सरायख्वाजा थाने के उ0नि0 खलिखुज्जमा ने बताया, “ठेला लगाने को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। हमने मौके पर जाकर उन्हें समझाया, लेकिन उन्होंने घर जाकर फिर से मारपीट कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने उ0नि0 खलिखुज्जमा और हे0का0 शेषनाथ यादव, का0 रामेश्वर यादव, म0का0 मीना सोनकर मय हमराहियों के साथ दोनों पक्षों से कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।”
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।

