साहित्य वीथिका साहित्यिक सामाजिक संस्था के संयोजन में ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला बलरामपुर गार्डन’ में काव्य गोष्ठी आयोजित
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).साहित्यिक सामाजिक गतिविधियों के प्रति समर्पित संस्था ‘साहित्य वीथिका’ के तत्वावधान मे ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला बलराम पुर गार्डन अशोक मार्ग, परिसर में नमिता सुंदर सचान के संरक्षण में, काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता गोपाल नारायण श्रीवास्तव ने की।
मुख्य अतिथि महेश अस्थाना, डॉ अर्चना श्रीवास्तव, नमिता सुंदर एवं कपिलश फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा बोरा थी।काव्य गोष्ठी का संयोजन आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रवक्ता भावना मौर्या एवं संचालन राजेश मल्होत्रा द्वारा किया गया।
गोष्ठी के प्रारम्भ में संस्था की संस्थापिका मंजूषा श्रीवास्तव के द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत सम्बोधन केदिया गया। इसके पश्चात माँ शारदे की वंदना ‘नृत्य प्रस्तुति’ कु.बबली रावत,कु.राधिका कन्नौजिया ने की तत्पश्चात
गोष्ठी का आरम्भ हुआ।
गोष्ठी में मीनाक्षी शुक्ला, रश्मि लहर सविता श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा, जे. पी. सिंह, कौसर रिज़वी, श्वेता श्रीवास्तव, रश्मि शरद, गरिमा पंत, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव,
रज़ा मुदस्सर, शीला वर्मा, संदीपिका दीक्षित,भावना मिश्रा ‘मन’आलोक रावत(आहत लखनवी),भावना मौर्या,
रत्ना बापुली, संजय श्रीवास्तव, आदि कवि कवयित्रियों के शानदार काव्य पाठ ने काव्यगोष्ठी को पूरी तरह से सफल बनाया।
अतिथियों के उदबोधन ने हमारा मार्गदर्शन किया. अंत में इस गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे गोपाल नारायण श्रीवास्तव के आशीर्वचनों से पूरा वातावरण ऊर्जावान होगया।
साहित्य वीथिका की संस्थापिका, अध्यक्षा मंजूषा श्रीवास्तव ‘मृदुल’ जी के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा गोष्टी का समापन हुआ। भावना मौर्या के संयोजन से गोष्ठी सम्पन्न हुई।

