लहरपुर सीतापुर तहसील लहरपुर के उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य ने जब से तहसील लहरपुर की कमान संभाली है तब से लहरपुर तहसील की जनता को पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से न्याय मिलना शुरू हो गया है उप जिलाधिकारी लहरपुर अपने आवास से लेकर कार्यालय तक पीड़ितों की समस्याएं सुनते हैं और उनका निस्तारण करते हैं क्षेत्र की जनता को न्याय बराबर मिल रहा है जनता जानती है कि कुछ वर्षों तक पीएल मौर्य लहरपुर तहसील में रहे जिससे संपूर्ण तहसील क्षेत्र का कायाकल्प हो सके तहसील में तैनात अधिकारी कर्मचारी भी पूरी तरह से समय बद्ध ढंग से अपने अपने कार्य में लग जा रहे हैं हीला हवाली टालमटोल का जो कार्य होता था पूरी तरह से बंद हो चुका है जनता के कार्य समय पर हो रहे हैं क्योंकि उप जिलाधिकारी लहरपुर की नजर संपूर्ण तहसील स्टाफ के ऊपर बनी हुई है कोताही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध संज्ञान लिया जा रहा है इसी डर की वजह से लोगों के कार्य सुलभ तरीके से हो रहे हैं

