जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वदेशी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

जौनपुर 08 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वदेशी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले इस स्वदेशी मेले में समाज कल्याण विभाग, राज्यकर, कृषि, उद्यान, बेसिक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि वोकल फॉर लोकल पर आधारित इस मेले में आगामी त्योहारो पर अधिक से अधिक लोग स्थानीय उत्पादों को खरीदें, जिससे जनपद के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *