राष्ट्रीय युवा वाहिनी के तत्वाधान में कौशल विकास केन्द्र संचालक एवं समाजसेवी श्री प्रबुद्ध पाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के तत्वाधान में कौशल विकास केन्द्र संचालक एवं समाजसेवी श्री प्रबुद्ध पाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

युवाओं और पूर्व सैनिकों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर हुआ विमर्श

झींझक (कानपुर देहात)।

नगरपालिका परिषद झींझक स्थित कौशल विकास केन्द्र में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के तत्वाधान में कौशल विकास केन्द्र संचालक एवं समाजसेवी श्री प्रबुद्ध पाल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राम सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन शर्मा, तथा राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिकरवार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका पार्षद अनुराग गुप्ता, इंटर कॉलेज प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह गौर, पूर्व सैनिकगण, सैकड़ों जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं युवाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं और पूर्व सैनिकों ने केक काटकर श्री प्रबुद्ध पाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सभी अतिथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राजनीति में युवाओं की सक्रिय सहभागिता और सही मार्गदर्शन को लेकर भी विस्तृत विमर्श किया गया।

सभी ने यह सुनिश्चित किया कि आगामी पंचायत चुनाव में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे समाज और राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा का संचार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *