*गोरखपुर की कुछ ख़ास खबरें: ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
➤ (1) गोरखपुर :
आकाशवाणी परिसर में मंगलवार को हंगामा मच गया जब सिक्योरिटी गार्ड ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय पीटीआई रिपोर्टर बाइट लेने पहुंचे थे।
➤ (2) गोरखपुर :
आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 400 कुंतल लहन नष्ट कर दी। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
➤ (3) गोरखपुर :
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में देरी पर नाराजगी जताई। कई अभियंताओं को चेतावनी दी गई। साथ ही नगर निगम की संपत्तियों, पार्कों और सड़कों के कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
➤ (4) गोरखपुर :
गगहा थानाध्यक्ष सुशील चौरसिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अंजुल कुमार चतुर्वेदी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक समीक्षा के तहत किया गया है।
➤ (5) गोरखपुर :
मिशन शक्ति अभियान के तहत सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का यादव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली सीखी और जनशिकायतें सुनीं। यह पहल बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।
➤ (6) गोरखपुर :
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शास्त्री चौक पर बाइक से मिलावटी पनीर बेचने वालों पर कार्रवाई की। एक व्यक्ति अधिकारियों से उलझ गया। पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
➤ (7) गोरखपुर :
थाना रामगढ़ताल पुलिस ने दो अभियुक्तों समीर निषाद और हरिओम निषाद को अवैध तमंचा, कारतूस और लोहे के पंच के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
➤ (8) गोरखपुर :
थाना गुलरिहा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। दोनों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया है।
➤ (9) गोरखपुर :
थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने चोरी के मामले में दो बाल अपचारियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 5900 रुपये नकद, कपड़े और मोबाइल बरामद हुए। दोनों को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

