जौनपुर थाना मीरगंज अन्तर्गत युवक की गोली लगने से हुई मौत: पुलिस मामले की जांच में जुटी
जौनपुर : दिनांक- 22.10.2025 को थाना मीरगंज अन्तर्गत ग्राम बभनियांव के प्रवीण मिश्रा नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत की सूचना मिली थी, सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर मौका मुआइना किया गया तथा मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि मृतक काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक 02 दिन पहले ही मुम्बई से आया था । मरने से पहले मृतक ने मोबाइल पर स्टेटस लगाया था कि अब मै जा रहा हूँ मेरे परिवार का ख्याल रखना। मृतक के पिता द्वारा यह भी बताया गया कि मृतक के लाश के पास असलहा मिला है जिसको उन्होने कहीं डरवश रख दिया है जिसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है, थानाध्यक्ष मीरगंज को सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की बाइट-*

