जौनपुर 25 अक्टूबर 2025 (सू०वि०)-।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड धर्मापुर का किया गया औचक निरीक्षण
उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, स्टोर रूम का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष में कैलिसपैड नहीं था जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल सीएमएसडी स्टोर से कैलिसपैड प्राप्त करें। उन्होंने निर्देश दिया कि वार्ड की समुचित साफ सफाई करें एवं चादर प्रतिदिन रंग के अनुसार अवश्य बदलें। मरीज एवं तीमारदारों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट रीता मौर्य को निर्देश दिया कि स्टोर में दवाएं एवं अन्य मेडिकल उपकरण इत्यादि सुव्यवस्थित ढंग से रखें। स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखें तथा रिकॉर्ड कीपिंग पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई दवा या उपकरण ना हो तो उसे तत्काल जनपदीय स्टोर से प्राप्त कर लें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी जांच अथवा दवा बाहर से न लिखें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संचालित किया जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा द्वारा शत प्रतिशत गतिविधियां कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके।

