ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की वह खेप पकड़ी है जो जल्द ही बांग्लादेश को भेजी जानी थी, 3 नवंबर की देर रात दिल्ली मेरठ हाईवे पर गुलधर के पास पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर चार ट्रकों में छिपाकर रखी गई लगभग डेढ़ करोड़ प्रतिबंधित कफ सिरप की शिशियाँ बरामद की| ये शिशियाँ चूने की बोरियों से ढक कर रखी गई थी ताकि बाहर से देखने पर किसी को पता ना चल पाए| उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से भी इस तरह की शिशियाँ पकड़ी गई थी और सोनभद्र पुलिस टीम द्वारा ही इसकी जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दी गई थी पकड़ी गई शिशियों की कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ के आसपास आंकी गई है, पकड़े गए आठ आरोपियों में से मुख्य सरगना सौरभ त्यागी है जो की इंदिरापुरम से लगे हुए मकनपुर गांव का रहने वाला है, एक मेडिकल स्टोर चलाने वाला सौरभ त्यागी दिल्ली सहित एनसीआर में प्रतिबंधित सिरप का सप्लायर बन गया, बाद में वह गाजियाबाद केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसियन का कोसाध्यक्ष भी बन गया और इसी बीच कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का मामला सामने आया, कोडीन युक्त जिस कफ सिरप की सौरभ सप्लाई करता था उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया उसके बाद सौरभ त्यागी ने सप्लाई करने का नया तरीका निकाला और उसी कफ सिरप को उसने बांग्लादेश में सप्लाई करनी शुरू कर दी| लेकिन गाजियाबाद की स्वाट टिम ने छापा मारकर अपराधियों के सारे खेल पर पानी फेर दिया, पुलिस को अपराधियों के पास से लगभग 20 लख रुपए कैश भी बरामद हुए| पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों के अपराध के तार कहां तक जुड़े हुए हैं इसकी भी जांच की जा रही है|

