ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू
सीएम योगी आदित्यनाथ का 17 नगर निकायों को निर्देश
सभी नगर निकायों में काम करने वाले रोहिंग्या बांग्लादेशियों की बनाएं सूची
कमिश्नर और आईजी को सौंपी जाए रोहिंग्या बांग्लादेशियों की सूची
कमिश्नर और आईजी को प्रथम चरण में डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया यूपी के हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश
#######№############№##########################
अयोध्या
*डीजी हेल्थ डॉ. रतनपाल सिंह ने श्रीराम अस्पताल और ऋषभदेव आई हॉस्पिटल का किया निरीक्षण*।
अस्पतालों की सुविधाओं, संसाधनों और स्टाफिंग पर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।
कोडिन कफ सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध की पुष्टि करते हुए कहा—बच्चों के लिए किसी स्थिति में यह दवा नहीं लिखी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सख्त सर्कुलर जारी किया है।
औषधि विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर्स पर लगातार चेकिंग अभियान चलायाy जा रहा है।
श्रीराम अस्पताल के उच्चीकरण को लेकर डीजी हेल्थ ने महत्वपूर्ण बैठक की।
राम मंदिर के निकट स्थित होने के कारण अस्पताल को नई पहचान देने की योजना पर विचार हुआ।
इंजीनियरों की टीम, दो एडिशनल डायरेक्टर और सीएमओ के साथ भूमि उपलब्धता का निरीक्षण किया गया।
अस्पताल में जल्द ही ट्रामा सेंटर, कार्डियो सेंटर और जेनेटिक यूनिट स्थापित करने की तैयारी शुरू।
डीजी हेल्थ ने कहा कि इन नई सुविधाओं से अयोध्या को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी
##₹######################################
कल होगा शूटिंग के नेशनल खिलाड़ियों का सम्मान – मंडलायुक्त करेंगे सम्मानित
अयोध्या।
जिला रायफल क्लब अयोध्या के कुल 13 नेशनल शूटिंग खिलाड़ियों को कल मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह जिला रायफल क्लब, अयोध्या में आयोजित किया जाएगा।
ये सभी खिलाड़ी जिला रायफल क्लब में नियमित रूप से कठोर परिश्रम और अनुशासन के साथ अभ्यास करते हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए क्लब द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
जिला रायफल क्लब अयोध्या के कोच शनि कुमार वर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त महोदय कल क्लब पधारकर सभी खिलाड़ियों से मुलाक़ात करेंगे, उनका मनोबल बढ़ाएँगे और सम्मान प्रतीक प्रदान करेंगे। यह समारोह खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है
,#####№#######№№#№############################
: खबर
अयोध्या
*SIR मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक की*।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर काम करती है।
चौधरी ने बताया कि भाजपा बिरसा मुंडा, सरदार पटेल जयंती, पीएम मोदी और महात्मा गांधी के जन्मदिवस जैसे सभी प्रमुख कार्यक्रम मनाती है।
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भी भाजपा ने व्यापक स्तर पर आयोजन किए।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाती है, जो उसकी पारदर्शिता को दर्शाता है।
SIR पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को चौधरी ने सिर्फ राजनीतिक एजेंडा चलाने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि बिहार में SIR हुआ, वहाँ 12,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा और किसी ने तब कोई आपत्ति नहीं की।
चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष हारने पर ही रोना-गाना शुरू करता है और जीतने पर चुप रहता है।
यूपी में चल रही SIR प्रक्रिया को उन्होंने पूर्णतः पारदर्शी और न्यायसंगत बताया।
प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, SIR में अपात्र लोग स्वतः बाहर होंगे और पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
##########№########№##########################
खबर
अयोध्या
*डाक विभाग की सेवाओं में डिजिटल क्रांति*।
डाक बुकिंग में QR कोड/UPI के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देगा डाक विभाग
ग्राहकों की सुविधा हेतु भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक बुकिंग के भुगतान को क्यूआर कोड/यूपीआई/डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करने हेतु बढ़ावा दिया जा रहा है , जिस क्रम में अयोध्या डाक मण्डल अंतर्ग्रत अयोध्या व अकबरपुर जिले के अंतर्ग्रत आने वाले सभी प्रधान डाकघर व उपडाकघर में SBI POS मशीन इनस्टॉल की जा चुकी है I साथ ही QR कोड के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित शाखा डाकघरों में भी डाक बुकिंग का भुगतान किया जा सकता है I
प्रवर अधीक्षक डाकघर एचके यादव ने बताया कि यह डिजिटल इण्डिया और कैशलेस इण्डिया की दिशा में एक “ग्राहक अनुकूल कदम है I डिजिटल भुगतान का लाभ मण्डल अंतर्ग्रत सभी 02 प्रधान डाकघर, 87 उपडाकघर में दिया जाएगा I

