चौक स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा, विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
‘यूनिटी वारियर्स’ को हाउस ट्रॉफी, ‘लव चैलेंजर्स’ ने क्रिकेट ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास
लखनऊ, चौक स्टेडियम: BLS इंटर कॉलेज, ठाकुरगंज लखनऊ द्वारा आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 के तहत आज चौक स्टेडियम में विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की नृत्य, संगीत, नाटक और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिषेक खरे ‘अंशु’, पार्षद मनीष रस्तोगी, पार्षद अनुराग मिश्रा, पार्षद गुलशन अब्बास, पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा, नगर महामंत्री भाजपा राम अवतार कन्नौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रतियोगिताओं के परिणामों में ‘यूनिटी वारियर्स’ हाउस को ओवरऑल हाउस ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि शानदार प्रदर्शन के साथ ‘लव चैलेंजर्स’ ने क्रिकेट ट्रॉफी जीतकर अपनी श्रेष्ठता दर्ज कराई। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को दर्शकों ने जोरदार तालियों से सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमभावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप साहू,मैनेजर संदीप साहू,प्रधानाचार्य रवि किशोर,के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।।

