हमें जन्म से मिलते हैं मानवाधिकार जानना जरूरी है~ अनूप सक्सेना

हमें जन्म से मिलते हैं मानवाधिकार जानना जरूरी है~ अनूप सक्सेना
बरेली । मानवाधिकार हमें जन्म से मिलते हैं और यह हमें जीने की सही राह दिखाते हैं इसकी जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए सरकार को मानवाधिकार कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। यह विचार आज बरेली में मानवाधिकार पर आयोजित गोष्ठी में प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता और आर टी आई एक्टिविस्ट श्री अनूप सक्सेना ने रखे।
उन्होंने कहा कि मानवाधिकार एक्ट की जानकारी न होना ही हमारी प्रताड़ना का कारण है।
इस अवसर पर शांतनु सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, सचिन कंचन, आशीष सक्सेना,आदित्य सक्सेना,जतिन सक्सेना,विकास सक्सेना नीटू, आनंद सक्सेना,शैफाली सक्सेना आदि उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मढ़ीनाथ मंडल द्वारा किया गया इसकी अध्यक्षता शैलेन्द्र सक्सेना शैलू ने की व सफल संचालन विकास सक्सेना नीटू ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *