लखनऊ राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन में विजेयताओं की सूची जारी
रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डे
*• 04 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक के साथ तमिलनाडु पदक तालिका में प्रथम स्थान पर।*
*• 01 स्वर्ण और 01 रजत पदक के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर।*
*• प्रतियोगिता के दूसरे दिन 01 रजत और 01 कांस्य पदक के साथ उत्तर प्रदेश का खुला खाता।*
*• उत्तर प्रदेश की पृच्छा पटेल ने रजत पदक और मोहम्मद कैफ ने कांस्य पदक जीता।*
*• खेल में हार-जीत सिर्फ एक परिणाम है, महत्वपूर्ण हैं आपके प्रयास और संघर्ष का अनुभव- ओलम्पियन श्री जटाशंकर मिश्र।*
*• खिलाड़ी में हमेशा जोश, जज्बा और जुनून रहना चाहिए- अर्जुन पुरस्कार प्राप्त श्री गुलाबचन्द।*
*• खेल हमें सिखाते हैं कि सफलता कड़ी मेहनत, दृढ़ता और अटूट भावना का परिणाम है- विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री उमेश चन्द*
*• विभिन्न प्रांतों से आये हुए प्रतिभागियों को खूब पसन्द आ रहा है लखनऊ के लज़ीज व्यंजन।*
*• प्रतियोगिता में प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं समस्त खिलाड़ी।*
*• विश्व एवं राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेन्सी की टीम द्वारा खिलाड़ियों का हो रहा है चिकित्सा परीक्षण।*
दिनांक- 14.12.2025
माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक- 13 से 17 दिसम्बर, 2025 तक गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज कुर्सी रोड लखनऊ में कराया जा रहा है।
आज दिनांक 14.12.2025 को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री उमेश चन्द जी, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त श्री गुलाबचन्द जी तथा ओलम्पियन एवं पुलिस अधिकारी श्री जटाशंकर मिश्र जी उपस्थित रहे।
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त श्री गुलाबचन्द जी एक एथलीट के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। बैंकाक एशियाई खेलों में 10000 मी0 दौड़ में कांस्य पदक और एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल कर चुके हैं। 1999 में आपकों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डिप्टी एस0पी0 जटाशंकर मिश्र मूलतः यू0पी0 के जौनपुर जिले के निवासी हैं। श्री जटाशंकर जी एक सफल एथलीट और पुलिस अधिकारी हैं जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। रेलवे के पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में आप डिप्टी एस०पी० के पद पर कार्यरत हैं। आपने वर्ष 2000 में सिडनी ओलिंपिक में 4 × 400 मीटर रिले रेस में देश का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2002 के एशियन चौंपियनशिप में 4 × 400 मीटर रिले में रजत पदक जीता है। कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2023 में 100 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया है।
मुख्य अतिथि के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
दिनांक 14.12.2025 द्वितीय दिवस को बालक एवं बालिका वर्ग में सम्पन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत् हैं-
*बालक वर्ग*
*• प्रतियोगिता का नाम: 100 मी0 दौड़*
प्रथम – नील समराज आर. तमिलनाडु 10.70 सेकण्ड
द्वितीय – राहुल राज महतो दिल्ली 11.04 सेकण्ड
तृतीय – अथुल टी.एम. केरल 11.07 सेकण्ड
*• प्रतियोगिता का नाम: शॉटपुट थ्रो*
प्रथम – नितेश कुमार सी.बी.एस.ई. 17.85 मीटर
द्वितीय – मीत सिंह गिल सी.बी.एस.ई. 16.83 मीटर
तृतीय – आदित्य अंकुश जाधव महाराष्ट्र 16.37 मीटर
*• प्रतियोगिता का नाम: पोल वॉल्ट*
प्रथम – रोहित एन.एम. तमिलनाडु 4.40 मीटर
द्वितीय – स्टीफेन लाकरा मध्य प्रदेश 4.30 मीटर
तृतीय – मोहम्मद कैफ उत्तर प्रदेश 4.00 मीटर
*बालिका वर्ग*
*• प्रतियोगिता का नाम: पोल वॉल्ट*
प्रथम – कनिष्का श्री.वी. तमिलनाडु 3.10 मीटर
द्वितीय – पृच्छा पटेल उत्तर प्रदेश 2.90 मीटर
तृतीय – एस. करुणया देवी तमिलनाडु 2.90 मीटर
*• प्रतियोगिता का नाम: 100 मी0 दौड़*
प्रथम – सावरी संदीप कुल महाराष्ट्र 11.90 सेकण्ड
द्वितीय – कशिश एच. पंजाब 12.25 सेकण्ड
तृतीय – प्रतीक्षा जीवनकुमार महाराष्ट्र 12.26 सेकण्ड
*• प्रतियोगिता का नाम: शॉटपुट थ्रो*
प्रथम – वर्षा हरियाणा 14.57 मीटर
द्वितीय – जॉय बैदवान के.वी.एस. 14.46 मीटर
तृतीय – द्रोणा चौधरी राजस्थान 14.03 मीटर
*• प्रतियोगिता का नाम: 3000 मी0 पैदल दौड़*
प्रथम – पूजा लोहार राजस्थान 14:10.28 मिनट
द्वितीय – खुशवीर कौर पंजाब 14:12.23 मिनट
तृतीय – पूजा हरियाणा 15:00.68 मिनट
मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार प्राप्त श्री गुलाबचन्द ने कहा कि अभ्यास में किसी तरह की कोताही न करें, खिलाड़ी में हमेशा जोश, जब्जा और जुनून रहना चाहिए क्योंकि ये पदक जीतने के लिए प्रेरित करते हैं।
विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री उमेश चन्द ने सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
ओलंपियन श्री जटाशंकर मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की खेल बहुत सारे मूल्यों को जन्म देते हैं जो छात्रों को ईमानदारी और खुद व दूसरों के प्रति जिम्मेदारी के साथ जीवन जीने में मदद करते हैं। खेल में हार-जीत सिर्फ एक परिणाम है, महत्वपूर्ण है आपके प्रयास और संघर्ष का अनुभव। संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल डॉ0 प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया और उन्हें स्मृति चिन्ह् भेंट किया।
विश्व डोपिंग रोधी एजेन्सी एवं राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेन्सी की टीम के द्वारा लगभग 200 प्रतिभागियों का चिकित्सा परीक्षण किया गया एवं कौन-कौन से दवायें/ड्रग्स ली जा सकती हैं अथवा प्रतिबन्धित हैं की जानकारी भी टीम द्वारा प्रदान की गयी।
सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल श्रीमती रेखा दिवाकर की निगरानी में सम्पन्न हो रही है। विभिन्न प्रांतों से आये हुए प्रतिभागियों को लखनऊ के लज़ीज व्यंजन खूब पसन्द आ रहें है।
खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग अक्सर खेल या अन्य शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के दौरान चोटिल हो जाते हैं। इस प्रकार की समस्या से निपटने के लिए प्रधानाचार्या वीरांगना ऊदा देवी रा0बा0इ0का0 माल लखनऊ पूनम शाही एवं प्रधानाचार्य रा0इ0का0 रहीमनगर पड़ियाना लखनऊ प्रवीण श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रधानाध्यापिका रा0हा0 स्कूल बघौली ऋचा सिंह, प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा, सहायक अध्यापिका कामना पाठक, समीक्षा सिंह, आशुतोष गौतम, द्वारा उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक दिन डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स आदि की पूरी टीम क्रीड़ा परिसर में पूरे खेल आयोजन के दौरान मौजूद रहती है। परिसर के अंदर ही चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पंडाल का निर्माण किया गया है जहां चोटिल खिलाड़ियों के लिए 2 बेड लगाए गए हैं एवं डॉक्टर अपनी पूरी एक टीम के साथ उपस्थित रहते है। इसके साथ ही खेल मैदान के चारों कोनों पर भी डॉक्टर फार्मासिस्ट और नर्स की पूरी एक टीम उपस्थित रहती है जिससे मैदान के किसी भी हिस्से में कोई भी खिलाड़ी यदि चोटिल होता है तो उसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि नाडा एवं वाडा की टीमें आज प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच गई हैं, दोनों टीमों द्वारा आज लगभग 200 ऐथलीट्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, इसके साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी ऐथलीट्स के लिए एक क्यू आर कोड उपलब्ध कराया गया है, जिसको ग्राउंड में चारों ओर चस्पा भी करवा दिया गया है। उक्त क्यू आर कोड को स्कैन कर प्रत्येक एथलीट अपने खेल जीवन में किस प्रकार की औषधियों को ले सकते हैं उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ डॉ0 प्रदीप कुमार, उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्रीमती रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ श्री राकेश कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रचार्य गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्टस् कालेज लखनऊ श्री अतुल सिन्हा, सहायक निदेशक खेल श्री जयशंकर श्रीवास्तव, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय, उ0प्र0श्रीमती मनीषा द्विवेदी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ श्रीमती अमिता सिंह भी उपस्थित रहे।
मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को बालक-बालिकाओं के डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, 400मी0 बाधा दौड़, 200 मी0 दौड़, भाला फेंक और 4 × 100 मी रिले दौड प्रतियोगिताओं के क्वालिफिकेशन राउंड और बालक वर्ग में त्रिकूद, 110 मी0 बाधा दौड़, भाला फेंक, 800 मी0 दौड़ और 3000 मी० दौड़ और बालिका वर्ग में 100 मी0 बाधा दौड, 800 मी0 दौड, त्रिकूद और 3000 मी0 दौड़ के फाइनल संपन्न होंगे।
● *मीडिया कोऑर्डिनेटर /मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी,लखनऊ मण्डल डॉ दिनेश कुमार* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

