थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 पेशेवर व फर्जी जमानदारों को किया गया गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 पेशेवर व फर्जी जमानदारों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
थाना कार्यालय के अभिलेखो के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि जनपद में कुछ अधिवक्ता व जमानतदारों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के गम्भीर अपराधो में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध अभियुक्तों से मिलीभगत करके कूटरचित अभिलेखों से एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें ली गयी हैं इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-419/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस थाना शाहगंज जौनपुर पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु पेशेवर व फर्जी जमानदारों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.12.2025 को समय 15.05 बजे उ0नि0 विनोद कुमार मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त गण 1.भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 2. रामअवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को आजाद नहर रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0-419/2025 धारा-318(4)/338/336(3) /340(2)/61(2) बीएनएस 2023 थाना शाहगंज जौनपुर।
*गिफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2. रामअवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 के0के0 सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 विनोद कुमार थाना शाहगंज जौनपुर।
3. हे0का0 शिव गोविंद यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 बृजभान सरोज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *