केजीबीवी चिनहट में थीम आधारित वार्षिक समारोह की नई पहल
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), चिनहट लखनऊ ने पहली बार थीम आधारित वार्षिक समारोह का सफल आयोजन कर विद्यालय में एक नई परंपरा की शुरुआत की। इस पहल के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का विकास भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की थीम “उड़ान – मेरे सपनों के” रखी गई, जिसके माध्यम से छात्राओं को अपने सपनों, विचारों और क्षमताओं को मंच पर अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।
यह कार्यक्रम स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन (SHEF) की स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन पहल के अंतर्गत एच.सी.एल. फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गीत और अन्य मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों और अपनी आकांक्षाओं को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में माननीय सभासद ने विशेष रूप से उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति ने बच्चियों के आत्मविश्वास को और मजबूती प्रदान की तथा विद्यालय परिवार का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर लगभग 60 अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल ह

