अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के मनाया गया । सुबह से श्री राम के जयकारे के साथ श्री कृष्ण के जयकारे की धुन गूंजती रही। भक्त भगवान के भक्ति में चूर हो नाचते गाते हुए रात्रि 12 बजे शंख व घण्टा घरियाल गूंज के बीच भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अयोध्या में जश्न का माहौल बना रहा। मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच कोरोना काल के कारण हिन्दू जनमानस में जश्न नही माना सके तो अब भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर जश्न का आनंद रहा। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि सहित सैकड़ों मंदिरों जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। तो वहीं सुरक्षा में तैनात पुलिस थाना राम जन्मभूमि में भी सुरक्षा जवान भी इस उत्सव में शामिल होकर नाचते गाते झूमते रहे।
श्री रामलला के दरबार मे सवा कुंतल पंजीरी प्रसाद का भोग लगाया गया। राम जन्मभूमिवके अस्थाई मंदिर श्री कृष्ण का सांकेतिक जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर भव्य आरती किया गया जिसके बाद सवा कुंतल पंजीरी और 25 किलो पंचामृत से भोग लगाया गया। इस दौरान परिसर में उपस्थित सुरक्षा के अधिकारी ही मौजूद रहे। पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री रामलला के मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। जिसका प्रसाद पूरे परिसर में तैनात सुरक्षा जवानों को भी दिया गया अयोध्या पूरा रामामय में गूंज रही थी।

