समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. केपी यादव का निधन

 

पार्टी एवं रिस्तेदारों का उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का लगा तांता

जौनपुर – समाजवादी के पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गो सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे डॉक्टर केपी यादव का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में अंतिम सांस लिया, वह 58 वर्ष के थे।

डॉ. केपी यादव जफराबाद थाना क्षेत्र के धर्मापुर ब्लॉक के उतरगांवा के निवासी थे, बीते 5 दिन पूर्व उन्हें डेंगू बुखार की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों ने भर्ती किया था, सोमवार को इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां भोर में उनकी हालत गंभीर हो गई और डॉ. उन्हें बचा नहीं सके।

उनके मौत से समाजवादी पार्टी को काफी धक्का लगा, जैसे ही जिले में उनकी मृत्यु की खबर कार्यकर्ताओं को पहुंची, फोन एवं अन्य साधनों से शोक संवेदना व्यक्त करने वाले का तांता लगा रहा। डॉ. के पी यादव की पत्नी उतरगांवा गांव की ग्राम प्रधान भी हैं इसी वर्ष प्रधान पद पर चयनित हुई है, उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय जनों, संभ्रांत लोगों एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं का शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उतरगांवा आवास पर तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *