अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)राम नगरी अयोध्या आये राजस्थान के राज्यपाल ने कहा कि राम नगरी अयोध्या मे बन रहा राम मंदिर सही मायने में सांस्कृतिक एकता व राष्ट्रीय एकता का मंदिर होगा।जिसके लिए हम सब ने निरंतर काम किया अब वो सपना साकार हो रहा है।सूत्र के मुताबिक राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को अयोध्या पहुंचे।उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार मैं यहां आया हूं। दो वर्ष पहले यहां आया था।उन्होंने कहा कि अब देखता हूं तो राम मंदिर आकार ले रहा है। भव्य मंदिर में हमारे आराध्य के दर्शन हों। इसके लिए ही हम सब लोग निरंतर दिन रात काम करते रहे और आज यह सपना पूरा हो रहा है। इसको देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक भारतवासी के हृदय की आकांक्षा थी। जिसकी पूर्ति जल्द होगी। राम का भव्य मंदिर दुनिया भर से लोग देखने आएंगे। यह सही मायने में सांस्कृतिक एकता व राष्ट्रीय एकता का मंदिर होगा।उन्होंने कहा कि राम मंदिर में राजस्थान के पत्थरों का प्रयोग हो रहा है।

