प्रथम उत्तर प्रदेश बैंडी चैंपियनशिप का सफल समापन

प्रथम उत्तर प्रदेश बैंडी चैंपियनशिप का सफल समापन

लखनऊ की अंडर-14 बालक एवं बालिका टीम बनीं चैंपियन

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हिमाद्री आइस रिंग़ पर गत चार दिनों से चल रही प्रथम उत्तर प्रदेश बैंडी चैंपियनशिप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में लखनऊ की अंडर-14 बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता की पहली विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में लखनऊ की टीम ने गाजियाबाद को 2–0 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से स्टार खिलाड़ी शारिया खान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल दागे। इसके अलावा श्रव्या, अरु, इप्सिता, प्रियल तथा गोलकीपर धृति ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया।
बालक वर्ग में भी लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बहुत जोरदार रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ की टीम को 2–0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की ओर से हर्ष और आरुष ने एक-एक गोल किया। आरुष, हर्ष, सात्विक, विख्यात, अमय, शिवांग, अचिंत्य और वंश ने शानदार तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विदेशी रूसी कोच मिस्टर डेनिस, इंडियन बैंडी संघ के कोऑर्डिनेटर विशाल सोलंकी एवं भारतीय बैंडी टीम के कोच प्रहलाद कौशिक का क्रमशः नीरज श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता एवं रवि वर्मा द्वारा स्वागत किया गया।
लखनऊ टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रेसिडेंट प्रशांत पाण्डेय, मनोज वर्मा एवं हसीब खान, प्रकाश मिश्र, आदित्य बाजपेई, डॉ अभय सिंह, सविता सिंह, सुनील शुक्ला, मनीष वर्मा, लक्ष्मी, विकास वर्मा ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *