जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जनपद के गो आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जनपद के गो आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, सचिव और ग्राम प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थलों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए ।उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थलों में हरे चारे के समुचित प्रबंधन हेतु अनुबंध के माध्यम से व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही ठंड के दृष्टिगत सभी गो आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि ठंड के मौसम में पशुओं को नियमित रूप से धूप दिखाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे उनका स्वास्थ्य सही रहे । गो वंशों के प्रति संवेदनशील होकर गौ सेवा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओ पी श्रीवास्तव ईओ नगरपालिका पवन सिंह, सहित संबंधित ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।
—————
जौनपुर, 12 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-06

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर समस्त नागरिक सुरक्षा जनपदों में आयोजित होने वाले ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती 23 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन में सायं 6 बजे से किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आकस्मिक अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है, जिससे आमजन की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, चीफ वार्डन डॉ० मनोज वत्स, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *