कोतवाली नगर पुलिस ने लाखों की चोरी के आभूषण व नगदी बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार कर किया सराहनीय कार्य
अयोध्या।कोतवाली नगर पुलिस ने कई जगहों पर हुए चोरी का खुलासा करते हुए इसमें शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक लागत की आभूषण तथा 19 हजार रुपए नगद बरामद किए।यह सराहनीय कार्य कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी देवकाली एस एन सिंह, उप निरीक्षक शुभम सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन अमित कुमार ने किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों देवकाली चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक ही दुकान में दो से तीन बार चोरी किया था जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी श्री त्रिपाठी ने इसके खुलाशे के लिए सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।बताया कि टीम में शामिल देवकाली चौकी प्रभारी एस एन सिंह ने सोमवार को अंजनी जायसवाल के खाली मैदान कृष्णा नगर कालोनी थाना कोतवाली नगर अयोध्या से दो आरोपी जैनुल्लाह पुत्र जुग्गू निवासी हथिलाही थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या व शाहिम अली पुत्र जैनुल्लाह निवासी हथिलाही थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या को 50 लाख रुपए से अधिक की कीमत की जेवरात बरामद किया। एसपी सिटी श्री त्रिपाठी ने बताया कि चोरों द्वारा पूछताछ में कई स्थानों से चोरी के आभूषण व नगदी बरामद किया।बताया कि यह सभी आभूषण दुर्जन की बगिया वजीरगंज केवटहिया से एक बोरी से तथा ₹19000 नगद बरामद हुआ।घटना का खुलासा करने वाली टीम में देवकाली चौकी प्रभारी एस एन सिंह के अलावा,चौकी प्रभारी सिविल लाइन अमित कुमार,उप निरीक्षक शुभम सिंह उप निरीक्षक पंकज सिंह के अलावा अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

