मकर संक्रांति के अवसर पर कम्बल वितरण एवं खिचड़ी भोज का आयोजन

मकर संक्रांति के अवसर पर कम्बल वितरण एवं खिचड़ी भोज का आयोजन

(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)

अयोध्या।14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोपा निवासी युवा समाजसेवी बृजेश यादव के द्वारा सैकड़ो महिलाओं को कम्बल वितरित किया गया और उपस्थित क्षेत्र के सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कंबल पाकर महिलाओं की खुशी का ठिकाना ना रहा
समाजसेवी बृजेश यादव ने बताया कि उनके द्वारा यह कार्यक्रम गरीब निराश्रितों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है उन्होंने बताया कि गरीबों की सेवा करना ही हमारा परम कर्तव्य है और इसको हम आगे बढ़ाते रहेंगे क्षेत्र में लगातार हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर समाज की सेवा करते रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यभान सिंह और संचालन शेर बहादुर शेर ने किया कंबल वितरण के बाद खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया यहां पर उपस्थित लोगों के द्वारा खिचड़ी का भी प्रसाद ग्रहण किया गयाइस मौके पर समाजसेवी बृजेश यादव के अलावा दिनेश पांडे, राम केवल यादव, रघुनाथ पांडे, बैजनाथ तिवारी, भुल्लुर यादव, राघव राम निषाद ,छोटे लाल यादव, नलनीश यादव ,सुनील भारती, राकेश यादव, राहुल यादव, राजमणि यादव, डॉ अवधेश यादव, डॉक्टर राजेश यादव, रोशन लाल गया प्रसाद, सत्य प्रकाश मिश्रा, अजय मिश्रा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *