पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने केक काटकर और कंबल वितरण कर मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने केक काटकर और कंबल वितरण कर मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन अपने आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने केक काटकर और महिलाओं को कंबल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि आज भाजपा के शासन में बहन बेटियों और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है।उन्होंने कहा अखिलेश यादव की सरकार ने बहन बेटियों के लिए कन्या विद्या धन की योजना शुरू की थी लेकिन आज भाजपा के शासन में सब बंद हो चुका है।इस मौके पर उन्होंने कहा आज प्रदेश में किसान नौजवान व्यापारी सभी परेशान हैं इस सरकार में नौकरी खत्म हो चुकी है आज प्रदेश की जनता फिर से प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए आतुर है।उन्होंने 2027 के चुनाव मे अखिलेश यादव की सरकार बनाने का आवाहन किया।इस मौके पर ने वहाँ पर मौजूद लोगो ने एक स्वर में प्रदेश में फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया जिससे प्रदेश में फिर से अमन चैन खुशहाली और तरक्की हो सके महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव,नि 0 महासचिव गोपीनाथ वर्मा, पूर्व प्रधान गयादीन यादव प्रधान राजेश कोरी, अली सईद अहमद, शमशेर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीतगोड़, वंशराज चौरसिया, राजेश यादव, प्रमोद मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, पवन तिवारी, राम शंकर वर्मा रामशंकर तिवारी चैतराम यादव सुखदेव यादव, अनिल तिवारी, शादाब खान, नूर बाबू, बबलू पांडे, जयराम मिश्रा, अनिल तिवारी, मुंशी वर्मा, सूबेदार यादव, राजेश वर्मा, राकेश तिवारी, पंकज शर्मा, बलराम पांडे, हनुमान पांडे, प्रेम पांडे, चंद्र प्रकाश तिवारी, रघुनाथ वर्मा, आसाराम निषाद, चंद्र प्रकाश निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *