अपना स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व
(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)
अयोध्या।गुरुवार को जयसिंहपुर वार्ड के मलिन बस्ती में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित निःशुल्क अपना स्कूल में सेवाज्ञ संस्थानम के सहयोग से बच्चों में खिचड़ी/तहरी का सामूहिक भोज किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता और विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके किया गया। सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित अपना स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों को सम्मान पूर्वक बैठाकर पत्तल में परोस कर खिचड़ी भोज करवाया गया। इस अवसर पर सेवाज्ञ संस्थानम की सदस्य पूजा सिंह ने बच्चों को साफ सफाई और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। खाकी वाले गुरुजी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर अनुज सिंह,अमन गुप्ता,कृष्ण कुमार तिवारी,पूजा सिंह,कवयित्री कात्यायनी उपाध्याय,अमित कुमार मिश्र,आशुतोष मिश्रा,मुख्य आरक्षी संदीप सिंह, विष्णु कुमार समेत अपना स्कूल के सहयोगी ऋषभ शर्मा और विनय कुशवाहा मौजूद सामूहिक भोज में सहयोग प्रदान करने के उपरांत खिचड़ी भोज का आनंद लिए!

