महिला एसओ के प्रयास से काफी दिनो से अलग रह रहे पति-पत्नी आपस में रहने को हुए राजी

महिला एसओ के प्रयास से काफी दिनो से अलग रह रहे पति-पत्नी आपस में रहने को हुए राजी

अयोध्या।बुधवार को महिला थाना पुलिस के काफी प्रयास के बाद कई माह से एक दूसरे से अलग रह रहे पति पत्नी फिर साथ साथ रहने को तैयार हुए।इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि तबस्सुम काल्पनिक नाम पत्नी मोहम्मद अंसार निवासी मुबारक गंज थाना रौनाही जनपद अयोध्या ने इस संबंध में महिला थाना मे प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि पहले यह दोनों आपस में रहने को नहीं तैयार हुए थे जिसको लेकर कई बार पत्नी को अलग-अलग फिर दोनों को एक साथ कई बार काउंसलिंग कराई गई।काफी काउंसलिंग के बाद दोनों पति पत्नी का आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। जिस पर दोनों पति-पत्नी आपस में प्रेम पूर्वक रहने के लिए खुशी-खुशी तैयार हुए। महिला पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उन दोनों ने महिला थाना की भूरि भूरि प्रशंसा किया। इस मौके पर महिला थाना में तैनात उपनिरीक्षक संजीव मिश्रा महिला कांस्टेबल अंशु नेहा मिश्रा मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *