गाजियाबाद में रंजिश के चलते कारोबारी की पिटाई करने के बाद चढ़ाई कार, कारोबारी हुआ गंभीर रूप से घायल:-

ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय

गाजियाबाद : गाजियाबाद में मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक कारोबारी के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले कार से टक्कर मारी, फिर करीब 10 मीटर तक घसीटकर लाठी-डंडों और तमंचे की बट से बेरहमी से पीटा। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घायल की पहचान रहीसपुर स्थित प्लास्टिक बैग फैक्ट्री संचालक राजेश कुमार के बेटे ऋषि चौहान के रूप में हुई है। घटना में ऋषि के पैर और रीढ़ की हड्डी में कई फ्रैक्चर आए हैं, जबकि सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित के चाचा शैलेश कुमार ने आयुष तेवतिया समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पहले भी धमकियां दी जा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर आरोपी के हथियार लहराते और धमकी देते वीडियो भी सामने आए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *