शिक्षा भवन पर हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

शिक्षा भवन पर हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

अयोध्या।शनिवार को शिक्षा भवन पर यूपी एजुकेशनल
मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा सभी कर्मचारियों ने गुनगुनी धूप में खिचड़ी का आनंद लिया।इस मौके पर खिचड़ी के महत्व के बारे में बताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने कहा ऐसे आयोजन हम सभी को बीच-बीच में करते रहना चाहिए क्योंकि इससे अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बीच की दूरियां भी कम होती है।कहा कि कोई ना कोई पर या त्योहार हम सभी को सीख देता है जिसे हमें अपने आचरण में डालना चाहिए।इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक कौस्तुभ सिंह,एडी बेसिक,सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश पांडे,जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर भी इस खिचड़ी भोज में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदीप कुमार,पूर्व जिला मंत्री नीरज शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सिंह,निशा मिश्रा, रविंद्र नाथ जोशी, जनार्दन यादव, शत्रुघ्न शुक्ला,शैलेंद्र वर्मा सहित कई अधिकारी कर्मचारी तथा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *