विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का आज नोएडा में हुआ प्रथम आगमन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का आज नोएडा में हुआ प्रथम आगमन
ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: आज नोएडा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का प्रथम आगमन हुआ, नोएडा सेक्टर 63 अंतर्गत 25 फुटा रोड बुद्ध विहार कॉलोनी में उनका भव्य स्वागत किया गया| उन्होंने अपने संबोधन में सभी हिंदुओं को एकजुट रहने का आग्रह किया, और सभी हिंदुओं से छोटी बड़ी समस्याओं में एक दूसरे का सहयोग करने का अनुरोध किया, और अध्यक्ष महोदय ने अपने आगे वक्तव्य में कहा कि सभी हिंदुओं को एक दूसरे से ईर्ष्या नहीं बल्कि आपस में प्रेम रखना होगा ताकि हिंदू समाज सुरक्षित रह सके| अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के आगमन पर नोएडा पुलिस प्रशासन की तरफ से बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे साथ ही साथ एसएचओ अमित कुमार और नोएडा सेक्टर 63 थाना अंतर्गत 25 फूटा चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दिखाते हुए सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम किए थे| अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान, एडवोकेट आशीष शर्मा, विपिन पहलवान, रोहित गोस्वामी समेत कई और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *