नोएडा : यूसुफपुर चक सावेरी रामनगर कॉलोनी के डीएबी मॉडर्न स्कूल पर नए वोटर आईडी कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया

नोएडा : यूसुफपुर चक सावेरी रामनगर कॉलोनी के डीएबी मॉडर्न स्कूल पर नए वोटर आईडी कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय

नोएडाः नोएडा अंतर्गत यूसुफपुर चक सावेरी रामनगर कॉलोनी में डीएबी मॉडर्न स्कूल पर आज मनीष तिवारी मंडल अध्यक्ष नोएडा महानगर के नेतृत्व में नए वोटर आईडी कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने देश की उपासना समाचार पत्र को जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा इसके लिए आम जनता को जागरूक और सूचित भी कराया जा रहा है ताकि सब लोग अपने वोटर आईडी के अधिकार को समझ सके और समय रहते अपने वोटर आईडी को बनवा सकें | प्राप्त जानकारी में सामने आया कि नोएडा महानगर मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी जी द्वारा कई ऐसे आयोजन कराए जाते हैं जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिलता है, तिवारी जी सीधे आम जनता के संपर्क में रहते हैं और आम जनता की छोटी बड़ी समस्याओं को सुलझाने का काम भी करते रहते हैं। आज ऐसे ही लोगों की समाज को आवश्यकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *