देवकाली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

देवकाली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अयोध्या।एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे के नेतृत्व में शहर के सभी चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे हैं।इसी दौरान देवकाली पुलिस ने पुलिस के पकड़ से काफी दिनों से फरार चल रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया।इस संबंध में चौकी प्रभारी देवकाली एस एन सिंह ने बताया कि वे आरक्षी के साथ गस्त पर निकले थे। इस दौरान देवकली मंदिर के समीप डॉक्टर कृतांत सिंह के दीवार के पास आकाश बदमाश उर्फ आकाश यादव को गिरफ्तार किया उन्होंने बताया कि पुलिस को इस आरोपी की तलाश काफी दिनों से थी।उन्होंने उसकी आकाश बदमाश उर्फ आकाश यादव पुत्र स्व० रामलौट यादव निवासी चाँदपुर हरवंशपुर थाना पूराकलन्दर के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *