जिला सहकारी बैंक सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराए :संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह

जिला सहकारी बैंक सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराए :संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह
जौनपुर, 20 जनवरी। यूपी के जौनपुर में विकास भवन सभागार में मंगलवार को सहकारिता विभाग की जनपद स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक वाराणसी मंडल सोमी सिंह ने किया। बैठक में जिला सहकारी बैंक को सहकारी समितियों के माध्यम से सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जनपद में सहकारी समितियों में उर्वरक की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में नए व्यवसाय शुरू करने, अधिक से अधिक नई समितियों का गठन कर उन्हें क्रियाशील बनाने और गुणवत्तायुक्त उर्वरक तथा अन्य व्यवसाय करने हेतु विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए भी कहा।
बैठक में ब्रजेश पाठक (एआर कोऑपरेटिव), आशुतोष त्रिपाठी (महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक), सुधीर कुमार पाण्डेय (जिला प्रबंधक, पीसीएफ), रजनीश पाण्डेय, राधेश्याम यादव, अंकित काबरा, आशीष सिंह (एडीसीओ), ब्रह्म जीत सिंह, विपिन कुमार यादव (एडीओ) सहित जिला सहकारी बैंक जौनपुर के सभी शाखा प्रबंधक और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *