आबकारी विभाग ने कई जगहों पर अवैध शराब कारोबारियो पर छापा मारकर की कार्यवाई
अयोध्या।मंगलवार को आबकारी विभाग ने कई जगहों पर अवैध शराब कारोबारियो पर छापा मारकर शिकंजा कसा।इस मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब व लहन बरामद हुआ।इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अयोध्या सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह कार्यवाही आबकारी आयुक्त,डीएम व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के कुशल के निर्देश पर की गई।बताया कि जनपदीय व प्रवर्तन दल अयोध्या प्रभार की संयुक्त टीम द्वारा *थाना-तारुन व कोतवाली बीकापुर अंतर्गत संदिग्ध ग्रामों- बालापुर, केशरुआ बुजुर्ग तथा जलालपुर माफी में अवैध शराब के निष्कर्षण, अनियमित व्यापार पर रोकथाम लगाये जाने हेतु आकस्मिक दबिश का आयोजन किया गया।छापे के दौरान दबिश कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया उक्त के अतिरिक्त लगभग 60 किलो तैयार लहन महुआ सहित अवैध शराब बनाने के उपकरण को भी बरामद किया गया।जिनमे से लहन का नमूना निकालकर शेष लहन को मौके पर नष्ट किया गया।प्रवर्तन कार्यवाही में अरविन्द, आनंद शुक्ला, विवेक पाठक (आबकारी निरीक्षक) सहित जनपद एवं प्रवर्तन दल के प्रधान/आबकारी सिपाही सम्मिलित रहे।*बताया कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

